Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां

जौनपुर। जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी (JOGS) के तत्वावधान में सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्रेस्ट कैंसर एवं पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PMOS) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को इन स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उचित उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर चिकित्सकीय जांच और शीघ्र निदान के महत्व से अवगत कराना था। इसके साथ ही PMOS के लक्षणों, संभावित कारणों तथा इसके उचित प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टर अंबर खान ने बताया कि सही जानकारी, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।

इस अवसर पर JOGS की अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान और नियमित जांच के महत्व को समझाया।

वहीं, सोसाइटी की उपाध्यक्ष डॉ. अम्बर खान ने PMOS के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके लक्षणों, संभावित कारणों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने का संदेश दिया।

डॉ. दीपशिखा सिंह ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, भ्रांतियों से बचने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल व टीचर आदि मौजूद नहीं

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad