Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: प्रेम में पागल हुई तीन बच्चों की मां, लाखों का गहना लेकर फरार

Jaunpur News: शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताड़तला निवासी आदेश सेठ पुत्र स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सेठ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी पत्नी रानी सेठ उम्र लगभग 37 साल 13 जुलाई की शाम 5:30 बजे घर में रखा हुआ लाखों का गहना कैश रुपया और मकान का कागजात लेकर फरार हो गई है। रानी सेठ के बच्चों ने अपने पापा यानी आदेश सेठ को बताया कि मम्मी शुभम सेठ नाम के लड़के से अक्सर बात किया करती थी और व्हाट्सएप पर चैटिंग भी किया करती थी। प्रार्थना पत्र में रानी सेठ शुभम सेठ और रेनू सेठ के ऊपर आरोप लगाया गया है। कुल मिलाकर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला के तीन बच्चे है जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। 



Tags