Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : न्याय के लिए दर-दर भटक रही बलात्कार पीड़िता, उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद भी पुलिस नही दर्ज कर रही मुकदमा

 

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की लड़की बलात्कार जैसे जघन्य अपराध का शिकार हो गई।  न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। कोतवाली पुलिस उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद भी अभियोग पंजीकृत नहीं कर रही है। लड़की का आरोप है कि सिपाह चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से फोन पर बातचीत होते-होते दोनों के बीच गहरा संबंध हो गया। लड़के ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। लड़की जब शादी की बात करती तो लड़का टाल मटोल जाता था और उससे झूठा वादा करके धोखा दिया करता था। लड़की को जब इस बात का पूरा विश्वास हो गया कि उसे सिर्फ धोखा ही दिया जा रहा है तब उसने कोतवाली जाकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देकर कई दिनों से कोतवाली का चक्कर काट रही है लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। लड़की ने बताया कि उसने उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। अभी भी पीड़ित लड़की अधिकारियों के यहां न्याय पाने किए चक्कर काट रही है। दूसरी तरफ इसका यह भी आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। एक तरफ सूबे की योगी सरकार नारी के सम्मान के लिए ठोस कदम उठा रही है। लड़की की एफआईआर दर्ज न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि मुख्यमंत्री हमे न्याय दिलाए।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)