Type Here to Get Search Results !

जिला अधिकारी ने की श्रद्धालुओं को प्रयागराज ना जाने की अपील

जौनपुर। प्रयागराज महाकुंभ मेले हुई भगदड़ के दौरान मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को जिला अधिकारी ने ना जाने की अपील की है। जनपद के रोडवेज परिसर में प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही देखी जा रही है। बता दें कि प्रयागराज से लगने वाली दस जिलों की सीमाओं को सील किया गया है। दस जिलों में महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर की सीमाएं सील की गई है। बीती रात अचानक भगदड़ मचने से कई लोगों की मौतें हुई हैं। प्रयागराज आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सीमा पर ही रोक दिया गया है और क्राउड मैनेजमेंट के लिए दस जिलों के जिलाधिकारियों ने कमान थाम ली है। श्रद्धालुओं को थोड़ा रोक कर प्रयागराज भेजने की तैयारी पूरी कर ली गइ्र है। भारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल कमांड सिस्टम लागू हुआ है।

बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है..

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिकरारा विकास खण्ड के खंडविकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में  एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह एडीओ पंचायत नवीन कुमार यादव,सकल नारायण पटेल,कृष्णकुमार मिश्रा, सहकर्मियों के साथ सीहीपुर बार्डर पर प्रयागराज जाने वाले स्नानार्थियों को रोककर उन्हें चाय बिस्किट व लाई चना, गुड़ वितरित करने के साथ उन्हें मेला क्षेत्र में जाने से रोकने की अपील किये।

Tags