गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिक्रिया स्वरूप ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा पाकिस्तान की पराजय के उपलक्ष्य में गौराबादशाहपुर में 30 मीटर लंबे तिरंगा के साथ पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए तथा भारतीय सेवा का गुणगान करते हुए भारतीय सेवा के पराक्रम से संबंधित नारे भी लगाते रहे। यात्रा में डॉक्टर हरेंद्र सिंह, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर अध्यक्ष सीतामनी सोनकर के पति दिनेश सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मापुर संतोष कुमार विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, मनोज सिंह, सागर साहू, अजीत चौहान, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, उमेश सिंह सहित नगर पंचायत के सैकड़ों लोग यात्रा में मौजूद रहे। यात्रा के दौरान चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश, मोहम्मद इस्तखार सहित गौराबादशाहपुर पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
Jaunpur News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गौरा बादशाहपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
मई 22, 2025
Tags
फॉलो करें