![]() |
सांकेतिक चित्र |
जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण बाइक सवार बदमाशों ने कर लिया। अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजन में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
![]() |
वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस |
जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर (चक्के) गांव के पास दिनदहाड़े एक छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परिजनों के अनुसार, युवती स्कूल से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों द्वारा अगवा कर ली गई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि छात्रा जैसे ही स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसे जबरन पकड़ लिया और चक्के की ओर उसे लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने तत्काल जलालपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने बेटी की सकुशल बरामदगी के साथ इलाके में चारो तरफ नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। हलांकि पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।