Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा, उमड़े रहे श्रद्धालु

 

भगवान जगन्नाथ की आरती उतारते वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह 

जौनपुर। शुक्रवार को श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का  डॉक्टर रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में षोडशोपचार पूजन मुख्य यजमान डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव , देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ, संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से भगवान के विग्रह का पूजन एवं आरती की गयी। तत्पश्चात भगवान का दर्शन आम जनमानस को शाही खिचड़ी के भोग के पश्चात प्राप्त हुआ।

जगन्नाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु

हजारों की संख्या में समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन एवं शाही खिचड़ी के प्रसाद का आनंद लिया। सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा मुख्य अतिथि ज्ञानप्रकाश सिंह ( वरिष्ठ भाजपा नेता ) ने रथारूढ़ भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की आरती उतार कर नारियल तोड़कर रथ यात्रा का आरंभ किया।

विशाल रथ यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, मंदिर के मुख्य संरक्षक संतोष गुप्ता, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिव मंदिर के मुख्य ट्रस्टी निखिलेश सिंह, विमल सेठ, सरिता मिगलानी, संजय सेठ, राजेश जावा, शिव शंकर साहू नीरज श्रीवास्तव जग्गू सेठ, पंडित निशा कांत द्विवेदी, पंडित आशुतोष मिश्रा, प्रथमेश शुक्ला, अलका उपाध्याय अवंतिका सिंह, सरिता मिगलानी, पूजा उपाध्याय, ममता साहू , राजेश गुप्ता, राजन अग्रहरि, आलोक वर्मा, सुरेश शर्मा, मनोज मिश्रा, चुलबुल गुप्ता, संजय गुप्ता CA सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोगों ने हजारों की संख्या में रथ को हाथों से खींच कर मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। मार्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के संयुक्त टीम ने, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू के नेतृत्व में, अनाज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में, गणेश साहू के नेतृत्व में, स्वर्णकार समाज द्वारा, योगेश भटिया तथा अन्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की । समस्त भक्तों को जलपान की बड़ी दिव्य व्यवस्था उपलब्ध कराई।

पूरे मार्ग भर भगवान के नाम का संकीर्तन और अद्भुत झांकी के द्वारा समस्त श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समाज के सभी वर्गों के द्वारा रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा सभी के अपार सहयोग हेतु रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा महामंत्री शिव शंकर साहू ने संयुक्त रूप से सभी का अभिनंदन वंदन और आभार व्यक्त किया।

Tags

Top Post Ad

विज्ञापन Image

Below Post Ad

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)