![]() |
सांकेतिक चित्र |
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के एक गांव में एक महिला के पुत्र ने गांव के ही एक युवक पर अपनी माता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार सांय कोतवाली में दिए गए तहरीर के अनुसार पीड़ित की माता घर के अंदर छप्पर में लेटी हुई थी। तभी गांव का ही बाईस वर्षीय नितीन छप्पर में घुस गया। कुछ समय बाद नितिन घर से बाहर निकला और भाग गया। वृद्धा महिला की बहू ने उसे घर के बाहर से तेजी भागते हुए देखा। बहू छप्पर के अंदर गई तो वृद्धा ने रोते हुए युवक द्वारा किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित महिला का पुत्र महिला को लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर दी। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया मामल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित महिला ठीक से चल फिर नहीं पाती। आंखों से भी कम दिखाई देता है। तहरीर के आधार पर नितीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।