Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे के खिलाफ जौनपुर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

मांगों को लेकर ज्ञापन देते कांग्रेसी

जौनपुर। योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है, सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि दस जुलाई को बनारस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बनारस के जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराकर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तानाशाही और निरंकुशता का परिचय दिया है। भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ  विपक्ष द्वारा उठाई गयी आवाज को दबा कर भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है, छात्रों बेऱोजगारी के कारण हताश हैं, विद्यालयों को बंद कर प्रदेश को निरक्षर बनाने का कुत्सित कार्य किया जा रहा है। जनता को सहूलियत देने की जगह साम्प्रदायिकता की आग में झोका जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिया जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा सरकार अपने भ्रष्टाचारी कार्यों के खुलासों से भयभीत हैं, डरे हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस नेताओं को जबरन मुकदमे में फसा कश्यप अपनी फासिस्टवादी और दमनकारी नीतियों का प्रदर्शन कर सत्ता का दुरपयोग कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में मुकदमा वापस लिये जाने का मांगपत्र महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय,विनय तिवारी,देवेंद्र मिश्र बबलू, शहनवाज हुसैन, लाल प्रकाश पाल, राकेश मिश्रा, उस्मान अली, मनभावती दूबे, अनिल दूबे आज़ाद, इरशाद खान,अश्वनी मौर्य, शैलेन्द्र यादव, अजीत सिंह, शशांक शेखर तिवारी बंटी,अमन सिनहा, जयमंगल यादव, करुणा शुक्ला चतुर्वेदी रिंकू, अरुण शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्रा,लव गुप्ता, प्रवेश कुमार निषाद, संदीप निषाद, आजम जैदी, कृष्णचंद निषाद, इकबाल हुसैन, अरविंद यादव, असरफ, इरशाद खान राजू, महात्मा शुक्ला, सुनील दुबे, मुहम्मद ताहिर, कृष्ण कुमार यादव, केके यादव, कार्तिक मौर्या, अजीम शेख, अर्जुन पंजाबी,विजय कुमार प्रजापति, सुनील यादव, प्रेमचंद मौर्या सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

विज्ञापन Image
विज्ञापन Image

Below Post Ad

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)