जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने तीन अंतर्जनपदी वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से छह मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुराग यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी टला थाना मडियाहुनू जनपद जौनपुर, रोहित वर्मा पुत्र लालमणि वर्मा निवासी उदई शाहपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ और अंकित यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी उमापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह उप निरीक्षक सुनील यादव उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठी कॉन्स्टेबल विनय सिंह कांस्टेबल सौरभ यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे।
Below Post Ad

जेड हुसैन (बाबू)
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)