Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज हत्या का आरोप

मृतका (फाइल फोटो)

नौपेड़वां,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला ने समय करीब एक बजे दोपहर बंद कमरें के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने तत्काल दरवाजा खोल कर महिला को उपचार के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रियंका का शव ससुराल वालों ने घटनास्थल पर लाकर रख दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बक्शा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका प्रियंका देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतका प्रियंका देवी का उम्र लगभग 24 वर्ष था जिसका मायका आलापुर कृष्णापड़ थाना मछलीशहर जौनपुर था जिसका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम पुत्र सन्तोष गौतम के साथ हुईं थीं। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटनास्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम है।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)