![]() |
| मृतक (फाइल फोटो) |
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र में सारी मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम क्षेत्र का गंगौली गांव निवासी एक युवक ने बाइक की तेज रफ्तार में जान गंवा बैठा। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना शुक्रवार शाम सात बजे का बताया जा रहा है।गंगौली गांव निवासी अनिल कुमार बिंद का बाइक सवार चौबीस वर्षीय बेटा संतोष बिंद तेज रफ्तार में घर वापसी कर रहा था।वह सारी मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पहले से खड़ी एक पिकप में अनियंत्रित होकर जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चोट उसके दोनों पैर और सिर में आई। उधर घटना के बाद पिकप चालक मौके से पिकप लेकर भाग निकला।बहरहाल मौके पर लोगों का जमावड़ा होने के साथ ही पुलिस के लोग भी पहुंच गए और एंबुलेंस बुलवा कर आनन-फानन में उसे स्थानीय सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहगंज उपचार हेतु जाते समय युवक की मौत हो गई।इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता के तीन संतानों में सबसे छोटा था। इससे बड़ा एक भाई और एक बहन है। सबसे छोटा होने के कारण मां सुशीला समेत सभी का दुलारा था, बेटे के मौत की खबर पाते ही उसका रो रोकर बुरा हाल है।हालांकि परिजन बगैर किसी कानूनी दखलंदाज़ी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे।


