Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नौपेड़वां,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चपरामऊ गांव निवासी 12वीं की छात्रा वसु यादव (लगभग 20 वर्ष) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल युवती को फंदे से उतारा। उसे उपचार के लिए जौनपुर के नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल सुनीता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों ने शव को वापस घर लाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया।

पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मृतका वसु यादव (लगभग 20 वर्ष) इतेन्द्र यादव की पुत्री थी और चपरामऊ गांव की निवासी थी। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)