रिपोर्ट : सनी सिंह
केराकत (जौनपुर)। समाजसेवी मनोज सिंह ‘नीलू’ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए 800 जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर उनकी माता पूर्व प्रधान लीलावती देवी, समाजसेवी नवीन सिंह, विकास सिंह , अंगद सिंह, ग्राम प्रधान दिलीप राम, पिंटू सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समाजसेवी मनोज सिंह ‘नीलू’ के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह ‘नीलू’ ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने आगे भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मनोज सिंह ‘नीलू’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


