Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एसपी ने इंस्पेक्टर लाइन बाजार को किया निलंबित

इशरत हुसैन 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने इंस्पेक्टर लाइन बाजार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार दिन में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। इधर कुछ दिनों के अंदर इस थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदातें तेजी से बढ़ रही थी। उनके निलंबन की पुष्टि पुलिस अधीक्षक के पब्लिक जनसंपर्क अधिकारी ने किया है। फिलहाल सतीश सिंह के स्थान पर अभी किसी अन्य थानेदार की नियुक्ति नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई से जनपद के थानेदारों में हड़कंप मच गया है। ऐसा लगता है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अब लापरवाही बरतने पर थानेदार बक्से नहीं जाएंगे।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)