Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फंदा लगाकर युवक ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

इशरत हुसैन 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में बीती रात एक युवक ने घर के अंदर पंखा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रसूलहा गांव निवासी 28 वर्षीय सौरभ सेठ पुत्र विजय सेठ ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात घर के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो सौरभ का शव फंदे से लटका मिला। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags