![]() |
| दबंगों के हमले से घायल पीड़ित |
इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजगी टोला में दबंगों ने लाठी डंडों से मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार रात लगभग 10 बजे उसी मोहल्ला निवासी मोहम्मद दिलदार का बीस वर्षीय पुत्र मोहम्मद अकरम अपने घर के पास खड़ा हुए था।
उसी समय पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे पीटने लगे। अकरम की चीख-पुकार सुनकर उसके चाचा मोहम्मद शाहिद ने दौड़ कर बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरो ने उसपर भी लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।
शाहिद और अकरम के बचाने के लिए आये बेलाल समेत कई लोगों को पीट दिया। हमलावर इतने दबंग थे कि उनके द्वारा खुले आम घटना को अंजाम दिया जा रहा था लेकिन कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि तीनों को पीटने से बचा लेता। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीन घायलो में से दो लोगों का डाक्टरी मुआइना जिला अस्पताल में कराया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया है। एफआईआर दर्ज न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोष व्याप्त है। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के कारण अभी भी तनाव व्याप्त है।





