Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। पूरे जिले में स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अधिक आने से आमजन परेशान है। उक्त बाते कांग्रेस नेता शाहनवाज मंजूर ने कही। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा प्रायोजित तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटर द्वारा खुलेआम लूट की जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं के मुद्दे पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र अहियापुर पर धरना-प्रदर्शन किया गया है और  महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सरकार से मांग की गयी कि क्षेत्र में  बीस घंटे बिजली मिले और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गयी। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारियों मौजूद रहे।

Tags