Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव

जौनपुर। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी दीक्षांत परेड समारोह शनिवार को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का भव्य प्रतीक बन गया, जब मुख्य अतिथि डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्णा ने सलामी लेकर नवप्रशिक्षित 687 आरक्षियों के आत्मविश्वास, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को परखा। परेड मैदान में कदमताल करते आरक्षियों के चेहरों पर जहां देशसेवा का जुनून साफ दिखाई दिया, वहीं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

समारोह में डीआईजी वैभव कृष्णा के साथ एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव पूरे समय मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिला जज सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कजगांव फिरोज अहमद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद सरफराज खान सहित जनपद के तमाम गणमान्य, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी समारोह में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार नहीं बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही, संवेदनशीलता और निष्ठा का प्रतीक है। बैंड की धुन, अनुशासित कदमताल और परेड की गूंज ने पूरे आरटीसी परिसर को गौरवमयी बना दिया।

समारोह के समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, नवआरक्षियों एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए नवदीक्षित आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ पुलिस विभाग का मान बढ़ाने का संदेश दिया।



Tags