👉ओम प्रकाश राजभर ने सनी राजभर की और ओम प्रकाश सिंह घर पहुंचकर दिवंगत दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व शनि राजभर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिए।
बता दें कि सैफपुर जपटापुर गांव के मूल निवासी 24 वर्षीय शनि राजभर बचपन से ही अपने ननिहाल भकुरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा और 5 मई को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर सनी राजभर के ननिहाल भकुरा गांव पहुंच कर परिजनों से मिलकर ढाढस बढ़ाए लेकिन पीड़ित की मां ने कहां कि मैं मजदूरी करके अपने बेटे सनी राजभर पढ़ रही थी कि बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन बीच में छोड़कर चला गया और उन्होंने कहा कि जितने भी प्रशासनिक अधिकारी नेता आए आश्वासन दिए लेकिन एक सप्ताह बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आश्वासन दिए की हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष दंगा कराना चाहता था लेकिन प्रदेश में कानून का राज है।
ओमप्रकाश राजभर गाड़ी के सामने शनि राजभर की मां रोड पर लेट गई
जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनि राजभर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढाढस बढ़ाए गए। उन्होंने उन्होंने जब अपनी कर में बैठकर निकलने लगे। तब शनि की मां मंत्री की गाड़ी के आगे रोड पर लेट गई और न्याय की गुहार लगने लगी और कहा कि एक सप्ताह बीत गया जितने भी प्रशासनिक अधिकारी नेता मंत्री आए आश्वासन देकर चले गए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।



