Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : उमड़े जन समूह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ डा. राकेश सिंह के पिताजी के निधनोपरांत उनके पैतृक आवास नरफोरा, आजमगढ़,पर आयोजित ब्रम्ह भोज एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में अपार जन समूह द्वारा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताते चलें की कुछ पहले ही इनकी माताजी का भी देहावसान हो गया था। परिवार इस दुख से उबर नहीं पाया था,तभी पिताजी का साया भी उठ गया। 

डा. राकेश सिंह जनपद जौनपुर में बतौर डाइट प्राचार्य अपनी सेवा विगत में दे चुकें हैं। जनपद जौनपुर समेत कई जनपदों के शुभचिंतकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रशांत मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षक समुदाय साथ है।

Tags