Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सक्षम साहू इंटरमीडिएट परीक्षा में बने टॉपर

जौनपुर। प्रतिष्ठित डालिम्स सनबीम स्कूल  जौनपुर ( Dalimss Sunbeam School) का इस वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा, जिसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। कॉमर्स संकाय के मेधावी छात्र सक्षम साहू ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में स्नेहजल चौरसिया ने 92.6%, वैष्णवी गुप्ता ने 91.2%, निखिल यादव ने 90% तथा आमिना युसरा ने 89.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। कॉमर्स संकाय में ऋषभ राय ने 90% तथा ह्यूमैनिटीज संकाय में समरा ज़ेहरा ने 92% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 विद्यालय के संरक्षक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, और यह परिणाम शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है।” वहीं प्रधानाचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने लगन, आत्मविश्वास और कठिन मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित की है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का उत्सव मनाया।



Tags