Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत, परिजन में कोहराम

मृतक पति पत्नी (फाइल फोटो)

मीरगंज/जौनपुर। प्रयागराज के सैदाबाद में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र के रामपुरचौथार निवासी दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) से सेवानिवृत्त राकेश तिवारी (64), उनकी पत्नी प्रभावती तिवारी(62) और कार चालक शुभम दुबे (हरीपट्टी मोढ़) शामिल हैं। हादसे में दंपती का बेटा बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। ​राकेश तिवारी परिवार के साथ मुंबई रहते थे और करीब एक महीने पहले ही अपने गांव आए थे बृहस्पतिवार को वे मोढ़ हरीपट्टी भदोही में अपने रिश्तेदार के घर गए थे।

वहां  से दूसरे दिन शुक्रवार सुबह कार द्वारा अपनी बेटी से मिलने झूसी (प्रयागराज) जा रहे थे। रास्ते में  सैदाबाद के पास उनकी कार बस से टकराकर खंदक में पलट गई। ​घर पर किसी सदस्य के न होने के कारण ग्रामीणों को इसकी जानकारी देर शाम मिली। सूचना मिलते ही पूरे रामपुरचौथार गांव में सन्नाटा पसर गया और स्वजनों में कोहराम मच गया। हर कोई इस हृदय विदारक घटना से गहरे शोक में है।



Tags