Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बुलेट और हीरो होंडा की टक्कर में होमगार्ड की मौत, दो जख्मी

मृतक (फाइल फोटो)

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बासापुर गांव में बुलेट और हीरो होंडा की टक्कर में 112 चालक होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में बुलेट सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार दिन के लगभग 9:00 बजे मरियाहू कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव निवासी होमगार्ड अनिल कुमार दुबे उम्र लगभग 47 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्री नारायण दुबे जो नेवढ़िया थाने पर 112 के चालक अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह स्थान पर पहुंचे तो नेवढ़िया की तरफ से एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेज रफ्तार से आते हुए इनकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल में ठोक दिया।

 स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां बुलेट मोटरसाइकिल सवार दोनों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। अनिल कुमार दुबे को जिला अस्पताल लाया गया जहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड अनिल कुमार दुबे के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि अभी दो पुत्री की शादी होना भी बाकी है। घटना की खबर जब उनके गांव पहुंची तो परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुर्घटना पर डायल 112 के प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।



Tags