![]() |
| जले हुए ट्रांसफार्मर का दृश्य |
जौनपुर। जिले के खुटहन क्षेत्र के पनौली गाँव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कई महिलाएं गर्मी से बचने लिए अपने मायके चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार पनौली गाँव की कई महिलाएं और नई नवेली दुल्हन अपने मायके चली गई है। बीते लगभग दस दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के कारण आम जनमानस के साथ साथ पशु भी बेहाल है। एवं किसानों की फसल भी जल रहीं है। अपने मायके जाने वालो में विनीता वर्मा, लीला पत्नी केशराम, कुसुम पत्नी शैलेश सिंह, आरती यादव पत्नी उमेश यादव हैं। जिले में बिजली गुल होने पर पहली बार ये मामला होगा कि विद्युत अव्यवस्था के नाते पत्नियां मायके चली गई।
वहीं इलेक्ट्रिक चूल्हा पर अधिकतर महिलाएं खाना बनाती है जिसकी वजह से और परेशानी का सामना झेलना पड़ रहा हैं।
