जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भौराजीपुर लखनऊ हाईवे सिपाह पुलिस चौकी के बगल में स्थित करोड़ो की जमीन पर भू माफिया द्वारा पुलिस की मिली भगत से विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पूजा यादव, मुख्तार अहमद धर्मेंद्र मौर्य ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी के ठीक बगल में इन लोगों की जमीन है जिसका प्रार्थना पत्र एसडीएम समेत कई जगहों पर दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी विपक्षी गण उक्त जमीन पर कब्जा करने का बार-बार प्रयास कर रहे हैं जबकि इन लोगों का यह भी कथन है कि उक्त जमीन पर इनकी बाउंड्री बनी हुई है जिसमें गेट लगा हुआ है। उस गेट का ताला तोड़ कर 25/5/2026 को जबरन कब्जे की कोशिश की गई। कई बार जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा करने का प्रयास किया गया है जिसे मौके पर पहुंचकर रूकवाया गया है। जमीन के कुछ हिस्सों पर अभी भी पुरानी कबाड़ गाड़ी जिसे पुलिस ने सीज किया है पुलिस द्वारा खड़ी की गयी है। विपक्षी गण ने इस जमीन पर कब्जे का मामले का आरोप सिपाह मोहल्ले के ही मनबढ़ और गुंडागर्दी करने वाले कुछ प्लाटरो पर लगाया है जिसमें उन सभी का न ही कोई हिस्सा है न ही राजस्व अभिलेखों में उनका या उनके किसी घरवालो का नाम ही दर्ज है। विपक्षी गण ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर विवादित जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का लगातार प्रयास पर रोक लगाने की मांग की है जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई बड़ी घटना होने से बचा जा सके।
