Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

मृतक

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाज़ार में शुक्रवार रात्रि हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे को उसकी गाड़ी में गोली मारकर हत्या कर दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में कामयाब रहें। जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आज़ाद बिंद(22)की खेतासराय के बीबीपुर (जमदहाँ)निवासी मोरख बिंद की पुत्री से विवाह तय था जिसमें वह बतौर दूल्हा शुक्रवार को अपनी बारात लेकर निकला था कि बीच रास्ते में बादशाही बाजार में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दूल्हे को लक्ष्य कर गोली मार दिया जो चाक सीट के बगल में बैठा था। ऐसे में बाजार में अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी दुकान बंद कर भागने लगे। सूचना पर पहुंचे खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से हबीब हॉस्पिटल ले गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हाँ उपचार के दौरान कुछ ही पल में मौत हो गई। इधर वर और वधू पक्ष में सूचना पर शादी का माहौल बिल्कुल गमगीन हो गया। फिलहाल घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।पुलिस इस मामले में कुछ भी अभी कहने से परहेज कर रही है। इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। दुल्हन भी रो रोकर बेहोश हो जा रही है। 

Tags