जौनपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल और अध्यापिका समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी निवासी सुसीला देवी पत्नी मीत लाल रेलवे का कपड़ा लाकर धोने का काम करती थी जिसके कारण उसके पड़ोसी उससे रंजिश रखते थे। आए दिन इसी बात को लेकर विवाद खड़ा किए रहते थे लेकिन 23 जनवरी को वह गाली अप शब्द कहते हुए मारने के लिए उसके घर पर चढ़ आये जिनके डर के मारे महिला घर में घुस गई। हमलावर लेखपाल उमेश कुमार यादव की पत्नी बिंदु देवी यादव जो सरकारी स्कूल की अध्यापिका है और साथ में लेखपाल का पुत्र अंकुर कुमार यादव घर में घुस गए और उसे सड़क पर लाकर मारने पीटने के बाद उसकी साड़ी को खींच कर उसे अर्थ नग्न कर दिया। आरोपियों के इस हरकत से पूरा परिवार डरा हुआ था। हमलावरों ने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था। पुलिस ने दलित उत्पीड़न एक्ट घर में घुस के मारना समेत कई धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। मामला पंजीकृत होने के बाद क्षेत्राधिकार नगर आईपीएस गोल्डी गुप्ता द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचक द्वारा यह स्पष्ट होगा कि घटना की सत्यता क्या है।
