जौनपुर। जीवन में सफल होने का सबसे आसान तरीका है कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मन से हारने वाला कभी जीतता नहीं है। प्रतियोगिता से छात्रों का भविष्य निखरता है।उक्त बातें नगर के मियांपुर स्थित साइबर इंस्टिट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी पर रविवार को जौनपुर अचीवर 2026 पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे इनकम टैक्स विभाग के पर्सनल असिस्टेंट मो. आरिफ अंसारी ने अपने संबोधन में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की भावना को जगाने की जरूरत है, फिर देखो सफलता कैसे नहीं मिलती है।
संस्था के निदेशक राजीव पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्व. विनोद गुप्ता की याद में जौनपुर अचीवर-विनोद गुप्ता अचीवमेंट अवार्ड के नाम से आयोजित की गई है।उन्होंने बताया कि साइबर इंस्टिट्यूट की प्रतियोगिता परीक्षा मे टॉप करने वाले साइबर के पूर्व कई छात्र सरकारी विभागों के एग्जाम भी pass करके उच्च पदों पर नौकरी कर रहे है।
14जून को आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में कुल 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसके सीनियर वर्ग में आस्था पाण्डेय और जूनियर वर्ग में दीपा जायसवाल ने जौनपुर अचीवर का खिताब प्राप्त किया। उक्त अवसर पर सभी प्रतियोगियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनुज पटेल,रीतू निषाद, काजल बिन्द, सपना, वंदना,शिवम समेत छात्र छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अनुज पटेल व धन्यवाद ज्ञापन राजीव पाठक ने दिया।
