![]() |
| बाबू सिंह कुशवाहा |
जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। नेता सक्रिय हो गए है और राज की नीति को धार देने में जुट गए है। जौनपुर से जन अधिकार पार्टी के मुखिया और गठबंधन से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि इस बार प्रदेश में बदलाव होगा और जौनपुर की सभी 09 सीटों को हम लोग जीतेंगे। बताते चले कि यूपी में बाबू सिंह कुशवाहा पिछड़ों के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते है। वहीं बृजेश सिंह और पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सक्रिय होने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि सब अपना अपना काम कर रहे है। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्या जौनपुर की सभी सीटों पर ये अपना प्रभाव छोड़ पाएंगे या नहीं। फिलहाल अब चुनावी पारा धीरे धीरे बढ़ने लगा है।
