मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सराययुसुफ गांव में ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक सराययुसुफ गांव ननिहाल से प्रयागराज अपने पिता के पास बाइक से वापस लौट रहा था तभी परसूपुर गांव स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार सराययुसुफ निवासी युवक के मामा बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका भांजा 34 वर्षीय सर्वेश उर्फ अंकुर शनिवार को उनके घर आया था।वह रात में वापस अपने पिता के पास झूंसी, प्रयागराज बाइक से जा रहा था।देर रात जब वह रायबरेली जौनपुर नेशनल हाइवे पर स्थित परसूपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मारा। जिससे युवक घायल होकर गिर गया। वाहन घटना को अंजाम देकर मौके से फरार निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक दम तोड़ चुका था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाने पर लौट आईं। रविवार को पिता उदयराज यादव निवासी थाना फतनपुर गांव कमासिन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक प्रयागराज किला में सर्विस करता था। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के करौदीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रविशंकर शर्मा अपनी मां शकुंतला देवी (लगभग 60 वर्ष) को बाइक से लेकर बदलापुर होते हुए तेजीबाजार जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह मीरसापुर गांव के पास पहुंचे थे की तेजीबाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या BR03GB9243 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर बैठी शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे रविशंकर शर्मा को भी गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र रविशंकर शर्मा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
