जौनपुर। रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच में उस समय हड़कंप मच गया जब लगभग ₹200000 से अधिक रुपया लेकर गई। इस वारदात से पूरे रजिस्ट्री कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्टांप वेंडर मनोज कुमार सिंह के टेबल से पैसा गायब हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 18 से 19 साल की थी वही पैसे का बैग लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस वारदात को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है।

