Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर से चोरों ने समेटा लाखों का माल, कार्यवाही न होने से नाराज

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ख्वाजादोस्त (भैराजीपुर) में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राम लखन यादव मकान बनवा कर रह रहे हैं।  विजय प्रताप यादव पुत्र राम लखन यादव नए पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 जून को जौनपुर स्थित मकान में ताला लगाकर परिवार सहित अपनी पैतृक मकान आजमगढ़ चले गए थे। 11 जून को जानकारी हुई कि मकान में अज्ञात व्यक्ति रात को ताला तोड़कर घुस गए और उसमें रखे जेवरात सोने का झाला 10 ग्राम सोने का टप्स 3 पीस 10-10 ग्राम, मंगलसूत्र सोने का 15 ग्राम अंगूठी कर सोने की 20 ग्राम, मांग टिका हुआ नथिया 15 ग्राम सिक्का चांदी का 11 पीस पायल चांदी का 5 पीस 150 ग्राम, गिलास एक चांदी 60 ग्राम करधन एक चांदी का 80 ग्राम नगद ₹20000 चोरी हो गया। प्रार्थी में उक्त चोरी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को 11 जून को लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के परिवार में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Tags