Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : वीरेंद्र सिंह गुड्डू बने PWD यूनियन के अध्यक्ष, ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से जताया समर्थन

जौनपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव गुरुवार को संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान जिले के बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह गुड्डू को यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष चुने जाने पर मौजूद ठेकेदारों एवं कर्मचारियों ने वीरेंद्र सिंह गुड्डू को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ठेकेदारों ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और आपसी सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व ठेकेदार संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह बिंदु, पम्मू सिंह, बिहारी लाल यादव, रामपति यादव, शिवशंकर यादव, उमाशंकर यादव, राहुल यादव, जेपी सिंह, सुनील सिंह, संजीव सिंह, संतोष सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, यश राज सरोज, रोहन सिंह, धीरज सिंह, बृजेश तिवारी, आशु त्रिपाठी, धनंजय मिश्रा, अभिषेक राय, नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, सुशील सिंह, पलकधारी यादव, संजय यादव, विनय सिंह, शिवंश सिंह, प्रवीण सिंह, डब्लू सिंह, धीरज मिश्रा, जितेंद्र सिंह जित्तु, संजय प्रधान और नीरज सिंह समेत सैकड़ों ठेकेदार मौजूद रहे।

इसके अलावा विराज ठाकुर, राजन त्रिपाठी, शुभम सिंह, बिपिन कुमार सिंह, अंकित्य सिंह, अतुल सिंह, विशाल सिंह, अलमाश सिद्दीकी, मैसर हुसैन, अंकित चौबे, गोपाल सिंह, शिवम, सौरभ, सत्यम, अमन, अभिनव, अवकाश और सुनील राय समेत बड़ी संख्या में युवा साथी भी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने सभी ठेकेदारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad