नौपेड़वा(जौनपुर)। बक्शा पुलिस ने शिवगुलामगंज बाजार से शुक्रवार की भोर में चोरी की 939 मोबाइल के साथ अंतर्जनपदीय सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 40 बोरी में 20 हजार मोबाइल इस्क्रैप, कार, बाइक सहित 24 हजार नगद भी बरामद हुआ है। अभियुक्त चोरी की मोबाइल फोन खरीदकर दिल्ली बेचने जाने की तैयारी से पहले दबोच लिए गए। पुलिस सभी अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शिवगुलामगंज बाजार में मोबाइल चोरों द्वारा बड़ी मात्रा में चोरी के मोबाइल एकत्रित किये है। थानाध्यक्ष उपनिरीक्षकों एवं सिपाहियों के साथ छापामार कर बड़े पैमाने पर मोबाइल को कब्जे में ले गए। अभियुक्तों के कब्जे से 01 बोरी में विभिन्न कंपनियों के कुल 939 मोबाइल फोन (805 की-पैड एवं 134 एंड्रॉयड), 40 बोरों में भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स (मदरबोर्ड, डिस्प्ले, स्क्रीन आदि), सफेद पट्टी में 272 सिम कार्ड (विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के), 24,000 हजार नकद एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद कर थाने ले गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में उमरपुर शिवगुलामगंज निवासी सगे भाई सौरभ गुप्ता, कामेश गुप्ता, संजय सिंह निवासी गोधेपुर, गजनेर, कानपुर देहात, अजय नायक निवासी परतापुर, दिवियापुर, औरैया, अखिलेश नायक निवासी रामनगर, ठठिया, कन्नौज, संजय सिंह निवासी आरामऊ, रूरा, कानपुर देहात, एवं हसीम खान उर्फ वसीम निवासी आशियाना कालोनी, लोहियानगर, मेरठ को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी संगठित रूप से चोरी आदि के माध्यम से कम कीमत पर मोबाइल खरीदते थे। अधिक मात्रा में मोबाइल फोन एकत्र हो जाने पर उन्हें सौरभ गुप्ता एवं कामेश गुप्ता के किराये के मकान में इकट्ठा किया जाता था। इन पुराने एवं खराब मोबाइल फोन के उपयोगी पार्ट्स (मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा आदि) को अलग कर एकत्रित किया जाता था तथा कस्टमाइज्ड क्लोन फोन तैयार किए जाते थे। इसके बाद हसीम खान उर्फ वसीम के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग पार्टियों को बेच दिया जाता था। अभियुक्तों के अनुसार, इन मोबाइल फोन के संबंध में उनके पास कोई रसीद अथवा वैध कागजात नहीं हैं। बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं स्क्रैप पार्ट्स का संभावित रूप से साइबर अपराधों में उपयोग किए जाने की आशंका के दृष्टिगत उनकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुराने मोबाइल फोन से उपलब्ध डेटा एवं डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी कॉल, लिंक अथवा अन्य साइबर अपराध किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बरामद सिम कार्ड, आईएमईआई एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के माध्यम से साइबर अपराध एवं ठगी से जुड़ी संभावित कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार/बरामगी करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष, प्रशान्त कुमार सिंह थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मुन्नीलाल कन्नौजिया, उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 मोहम्मद शहनवाज सिद्दीकी, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 शिव प्रकाश यादव,हे0का0 सतेन्द्र यादव.हे0का0 उपेन्द्र कुमार, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
4 का0 अमरजीत कन्नौजिया, का0 हिमांशु सिंह,का0 अम्बिकेश दीक्षित,का0 दुर्गेश पाण्डेय,का0 सौरभ सिंह,.का0 विपिन गिरी, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
