Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : शिलान्यास समारोह के कुछ घंटे बाद ही अराजक तत्वों ने तोड़ दी शिलापट्

बदलापुर, जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के कबेली और बहुर गांव के मध्य पीली नदी पर लगभग ₹6.34 करोड़ (₹634.02 लाख) की लागत से बनने वाले लघु सेतु (पुल) के शिलान्यास के कुछ ही घंटों बाद, असामाजिक तत्वों द्वारा वहां लगाया गया शिलापट क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया है।

यह विकास कार्य क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सुगम आवागमन की दीर्घकालिक एवं बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था, जिसका भूमि-पूजन स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्श्र द्वारा शुक्रवार को संपन्न हुआ था। जनहित की इस सौगात और शिलान्यास के हर्ष के बीच, शिलापट तोड़े जाने की इस कुचेष्टा ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में गहरी चिंता और आक्रोश का संचार कर दिया है।  घटना को लेकर अभी तक कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है। 

इस संबंध में सिंगरामऊ के थाना अध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad