Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : शादी का झांंसा देकर युवती से दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

पत्रकार : इशरत हुसैन  

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर किशोरी से जबरदस्ती संबंध बनाने व अपने रिश्तेदारों को लेकर मारपीट करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसी जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सोनकर वर्ग की लड़की कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के सामने एक साड़ी वाले के मकान में किराये पर रहती है। उसके किराये के आवास पर अंकित सोनकर पुत्र रविंद्र सोनकर निवासी लाइन बाजार विगत एक वर्षो से आता जाता रहता था और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। संबंध बनाने के दौरान उसने विडियो भी बना लिया था। लड़की द्वारा जब शादी करने का दबाव बनाया तब 23 जुलाई की शाम करीब 7 बजे लड़का अपने मामा अंतिम सोनकर, जीजा राजेश सोनकर तथा भाई सचिन, मोलू तथा मां गुड़िया सोनकर किशोरी के आवास पर आकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए लात मुक्के से मारने लगें। उसी समय अंकित ने उसकी छाती पर दांत काट लिया और धमकी दिया कि तुम्हारी गंदी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर तुम्हें बदनाम कर देगें। यह कहते हुए सभी लोगों ने उसे लात घूसों से मारा पीटा जिससे उसकी शरीर पर काफी चोटें आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित सोनकर, सचिन सोनकर, भोलू सोनकर, पुत्रगण रविंद्र सोनकर, गुड़िया सोनकर पत्नी रविंद्र सोनकर, अंतिम सोनकर पुत्र अज्ञात निवासीगण थाना लाइन बाजार के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना की विवेचना चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कोल द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad