Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : तीन से लापता अधेड़ की फंदे पर लटकती मिली लाश

पत्रकार : इशरत हुसैन  

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवा गभिरन गांव से तीन दिन पहले लापता अधेड़ की लाश शनिवार को घर से करीब सौ मीटर दूर बगीचे में स्थित पंपिंग सेट के कुएं में रस्सी के फंदे से लटकती हुई मिली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 40 वर्षीय संजय यादव पुत्र कृष्ण अवतार के रूप में हुई है। संजय रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत शहर में रहते थें। एक माह पूर्व वह घर आए थें। तीन दिन पहले किसी बात से नाराज होकर घर से चले गए थें। घटना के पीछे कारण पति पत्नी के बीच आपसी विवाद को बताया जा रहा है।

अधेड़ के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। शनिवार को बगीचे की ओर गई महिलाओं ने कुएं में नायलान की रस्सी के फंदे से लटकती लाश देखा तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता देवी, मां प्रभा देवी, छह वर्षीय बेटी रिशु और तीन वर्षीय बेटा आरव हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पीएम रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो जायेगा।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad