जौनपुर। सिकरारा श्रेत्र के मां विमला इंटरमीडिएट कॉलेज बांकी सिकरारा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने झंडारोहण किए वही माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए । विद्यालय के संचालक डॉ०संतोष कुमार सिंह ,प्रबंधक जयेंद्र कुमार सिंह,शिक्षक नेता मयेंद्र कुमार सिंह,विजेंद्र कुमार सिंह,अमन सिंह चंदेल,नमन सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व संसद धनंजय सिंह ने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए मां विमला इंटर कालेज परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कर्म के माध्यम से मनुष्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन सिंह ने भी विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में नवीन शिक्षा पद्धतियों को बेहतर बनाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सभी से सहयोग की अपील की। संचालक डॉ०संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नर्सरी और प्राइमरी एवं इंटर तक की कक्षाओं के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सेना के जवानों पर आधारित एक नृत्य-नाटिका ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की इन प्रस्तुतियों को अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने खूब सराहा।

