Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फाल्ट ठीक करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया लाइनमैन, मौत

मृतक (फाइल फोटो)

👉शटडाउन के बाद भी सप्लाई चालू करने का परिजनों ने लगाया आरोप

मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घघरिया (नरिया पार) गांव निवासी 34 वर्षीय विद्युत संविदा कर्मी धर्मेंद्र कुमार गौतम पुत्र हरिश्चंद्र गौतम की शुक्रवार 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी  के अनुसार धर्मेंद्र गौतम विद्युत आपूर्ति का फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू हो गई और वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी प्रियंका गौतम का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिना सूचना के सप्लाई चालू कर दी गई। परिजनों ने एसएसओ क्षमानाथ यादव और शिवशंकर चौरसिया सहित अन्य विद्युत कर्मियों के खिलाफ नामजद कार्रवाई, उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

घटना के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे से परिजन और ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता शव को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में रखकर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोग दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बीच-बीच में लोगों ने शव को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने का प्रयास भी किया, लेकिन कई थानों की पुलिस की घेराबंदी के कारण वे अस्पताल परिसर से बाहर नहीं जा सके।

रात करीब 8 बजे प्रशासन द्वारा दोनों एसएसओ के विरुद्ध नामजद FIR दर्ज करने और तत्काल आर्थिक सहयोग का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। रात 8:30 बजे परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

अधिशासी अभियंता राजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक विभाग का संविदा कर्मी था। पीड़ित परिवार को मुआवजा और अन्य लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।मृतक धर्मेंद्र की पत्नी कंचन और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad