Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एलकेजी की मासूम छात्रा के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल की बस में परिचालक ने चार साल की छात्रा के साथ यौन शोषण किया गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में जौनपुर के शहरी इलाके की रहने वाली मासूम एलकेजी में पढ़ती है। स्कूल बस से उसका आना जाना होता था। आरोप है कि बीते मंगलवार बच्ची स्कूल गई थी बस में परिचालक खरौना निवासी रोहित चौहान ने यौन शोषण किया। घर आने पर रक्त देखकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर दिया। इस वारदात से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। 

अब स्कूलों में भी नहीं सुरक्षित है बच्चियां 

इस जघन्य अपराध से इस छात्रों के अभिभावकों में भय व्याप्त है। अब हर आम और खास सोचने को मजबूर है कि शिक्षा के मंदिर में भी छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad