Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : घर से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

जौनपुर। शुक्रवार तीसरे पहर घर से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे लाश मिलने से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप बचने के साथ परिजन में कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई।

बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र की बिरोजपुर गांव निवासी राम जनक मौर्य उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र साहब लाल मौर्य घर से लापता था शुक्रवार तीसरी पहाड़ गांव के करीब नदी किनारे उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी रहने से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचने के साथ जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना होने पर घटनास्थल साथी जवानों के साथ थानाध्यक्ष पहुंच गए और लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुटे हैं।

मृतक के भाई ने बताया कि नाक और मुंह से मृतक राम जनक के ब्लड निकलता देखा गया है। हालांकि दूसरी तरफ इस घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि फांसी लगा लेने से मौत हुई है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट कम हो पाएगा।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad