Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : विवाहिता ने फांसी लगा कर दिया जान, पति और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी में हुए विवाद के चलते विवाहित ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस लास को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में जुट ने के साथ आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।

बताया जाता है कि पवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव निवासी सुशीला उर्फ काजल उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी नागेंद्र यादव के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ। विवाद के कुछ समय पश्चात सुशीला ने घर के अंदर साड़ी का फांसी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे गले में लगाकर जीवन को समाप्त कर लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर का दरवाजा तोड़कर कमरे से बाहर निकला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने मामले की तुरंत सूचना पुलिस को दिया और साथ ही मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दिया। मृतिका का मायका सुजानगंज थाना क्षेत्र के किसी गांव में है। और उसके दो बच्चे एक 5 साल एक 3 साल का है।मृतका के पिता की तहरीर पर पवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है पति और उसकी माता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad