जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अजीत यादव (20) और ऑफिर (19) की मौत हुई है। वहीं रंजीत राव (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
घटना बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार की है।
