Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जेआरएफ में गरिमा यादव ने हासिल की सफलता, परिवार में खुशी

सुइथाकला, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ सुइथाकला के ब्लॉक मंत्री एवं शेखाही गांव निवासी उमेश चन्द्र यादव की बेटी गरिमा यादव ने जून 2026 के जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परिणाम में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को परिणाम घोषित होने के बाद गरिमा के चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों, शिक्षक साथियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाली गरिमा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हिन्दी एवं गणित विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही वह दो बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। जून 2026 की जेआरएफ परीक्षा में हिन्दी विषय से उन्होंने 300 में 216 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।गरिमा ने बताया कि उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में जाना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, दादा-दादी, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।गरिमा के दादा राम उजागिर यादव प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी सफलता पर प्रबंधक सुरेश पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणंजय सिंह, दुष्यंत मिश्र, पारसनाथ यादव, प्रणय तिवारी सहित माता जय देवी, दादी भानमती देवी, भाई उत्कर्ष व उत्कृष्ट तथा शिक्षक साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad