Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : भोपाल सिंह ‘भोले’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, प्रदेश अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह का हुआ स्वागत

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह ‘भोले’ का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने फोन पर भोपाल सिंह ‘भोले’ को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर आशीष तिवारी, नीरज यादव, जिला अध्यक्ष चंद्रसेन सिंह, सरोज श्रीवास्तव एडवोकेट, दीपक सिंह एडवोकेट, सुनील सिंह अध्यापक, सुनील सिंह, रेखा गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भोपाल सिंह ‘भोले’ पार्टी को मजबूत करने और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समारोह के दौरान सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और संगठन के विस्तार का संकल्प लिया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad