Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

शाहगंज / जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत राजापुर सहावें गांव में बुधवार दोपहर रिहायशी छप्पर में बैठी दो लोग मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। जिसमे मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी दूसरी बेटी कोमल ने भागकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

उक्त गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान  मिट्टी की दीवार अचानक गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से उनकी पत्नी 46 वर्षीय ज्ञानती देवी  और 12 वर्षीय पुत्री अमरीका मलबे में दब गईं। अंब्रिका गांव स्थित विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। दीवार गिरते समय उसकी बहन कोमल भी पास में मौजूद थी। हादसा होते ही कोमल भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी की मौत से बिंदु का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां व दो बेटो को छोड़ गयी। वहीं पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad