Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : अनियंत्रित कंटेनर पेड़ से टकराया, चालक की मौत

सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाने के समीप मंगलवार देर रात अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कंटेनर जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहा था। सिकरारा थाने के समीप पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंटेनर का नंबर एचआर 55 ए 7173 बताया गया है। पुलिस ने वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।


Tags

Top Post Ad

Below Post Ad