Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट का 23वां पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न

जौनपुर। बीते रविवार को श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 23वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ  महासमिति के मुख्य संरक्षक लोलारख दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

इस गरिमामयी कार्यक्रम में गत वर्ष श्री गणेश उत्सव के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पूजन समितियों, धार्मिक अनुष्ठानों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठनों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ज्ञानप्रकाश सिंह व उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और गणपति वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्री गणेश भजनो ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता और एकता का संदेश  जाता है और लोगों में आगे बढ़ने तथा कुछ और अच्छा करने के प्रेरित होते है। श्री सिंह ने  प्रतिमा विसर्जन को और सरल व सुगम बनाने हेतु प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद विसर्जन कुंड को अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित करने का संकल्प दोहराया साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत की गई पूजन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस क्रम में मुख्य वक्ता ओमप्रकाश बाबा दुबे पूर्व विधायक बदलापुर ने महासमिति के कार्यों की सराहना करते हुए समस्त पूजन समितियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अति विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने महासमिति और पूजन समितियों को इस बार गणेशोत्सव में पूर्व से बेहतर व्यवस्था प्रदान करने की बात कही। पुरस्कृत की गई समितियों में शोभा यात्रा में श्री गणेश मित्र मंडल रसूलाबाद, श्री शिवशक्ति बाल गणेश पूजा समिति ईशापुर, श्री गणपति पूजनोत्सव सेवा समिति मियांपुर क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही 

इसी क्रम में पूजन पंडाल शहरी में श्री शीतला कार्यसमिति ट्रस्ट चौकिया धाम, श्री नवयुवक गणेश उत्सव रसूलाबाद व नव बाल तरंग गणपति पूजा समिति ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर बाजी मारी।

पूजन पंडाल ग्रामीण में श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव पूजा समिति  बारी रोड गौराबादशाहपुर , श्री नवीन बाल संस्था बंजारेपुर, श्री जय बुढ़ऊ बाबा गणपति संस्था ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया।

दैनिक मार्ग सजावट में श्री जय मां शीतला गणपति पूजा मित्र मंडल चौकिया, श्री हनुमंतेश्वर शिवालय गणेश पूजनोत्सव रासमंडल व श्री युवा गणेश समिति धोबियाना गली रसूलाबाद का क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर दबदबा दिखा।

आकर्षक झांकी में श्री गणपति पूजा बाल संस्था शिवचौरा मंदिर सिपाह, श्री संकट मोचन गणपति पूजा समिति रूहट्टा, श्री सार्वजनिक गणेश पूजा बाल समिति बेगमगंज चुंगी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत की गई।

निर्णायक मंडल के सदस्य गण के रूप में हरिद्वार प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, सोम कुमार वर्मा, उर्वशी सिंह, अंजली जड़वानी, नीरज शाह, तुलिका श्रीवास्तव व संजय प्रजापति को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रस्टी संजीव कुमार यादव एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरशद कुरैशी, डॉ0 रामनरायन सिंह, अशोक शर्मा एडवोकेट, मनोज मिश्रा एडवोकेट, विक्रम मौर्य,  शशि श्रीवास्तव, मेहदी रज़ा एडवोकेट, अतुल प्रकाश यादव, अश्वनी बैंकर, कैलाश नाथ यादव,जगदीश चंद्र, मौर्य, अतुल प्रताप सिंह, आनंद अग्रहरि,  संजय अस्थाना, जगदीश चंद्र मौर्य, राजदेव यादव, जयहिंद यादव प्रधान, ज्योति प्रकाश सिंह, जय प्रकाश पाल एडवोकेट शैलेन्द्र यादव, विशाल सिंह हुकुम, प्रधान राधेरमण जायसवाल, शकील मुमताज ,डॉ0 अंजना सिंह पूनम यादव , ऊषा जायसवाल, रजनी साहू आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad