Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : समर्पण सेवा संस्थान के स्थापना दिवस पर 70 सदस्यों ने लिया सेवा का संकल्प

जौनपुर। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गठित समर्पण सेवा संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस समारोह शनिवार को पालक मैरिज हॉल,  में भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव रहे। मंच पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रियंवदा सिंह , यातायात प्रभारी  सुशील पाण्डेय जी, प्रबंधक डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, संस्थापक  अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सोनी जायसवाल एवं सचिव आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ शुरू हुए समारोह में संस्थान के करीब 70 सदस्यों ने सेवा, निष्ठा और सामाजिक दायित्व निभाने की शपथ ली। संस्थान का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, संस्कृति, राहत एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

संस्था के सुचारु संचालन के लिए 11 सेवा विभागों का गठन किया गया। इनमें शिक्षा विभाग में अध्यक्ष मधुलिका अस्थाना व सचिव यामिनी सिंह, स्वास्थ्य एवं रक्तदान विभाग में अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा त्रिवेदी व सचिव पुष्पा जी, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार विभाग में अध्यक्ष आदर्श सिंह व सचिव संध्या अग्रहरि, वित्त एवं संसाधन विभाग में अध्यक्ष सोनी जायसवाल व सचिव राहुल श्रीवास्तव, दिव्यांग सेवा विभाग में अध्यक्ष राहुल पाठक व सचिव अनीता गौर, सेवा एवं राहत विभाग में अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव व सचिव देवेंद्र कौर, सदस्यता एवं विस्तार विभाग में अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व सचिव अनुराधा श्रीवास्तव, पर्यावरण विभाग में अध्यक्ष मोहम्मद असगर व सचिव मनीष अस्थाना, संस्कृति विभाग में अध्यक्ष मंजू देवी व सचिव रोली श्रीवास्तव, महिला सशक्तिकरण विभाग में अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव व सचिव ज्योति यादव तथा खेल विभाग में अध्यक्ष प्रियंका सिंह व सचिव पूजा श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि श्री गिरीश चंद्र यादव ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सेवा संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संस्था को निरंतर जनहित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन (एंकरिंग) नूपुर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति, सहज संवाद और मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा तथा उपस्थित लोगों को पूरे समय जोड़े रखा।

समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षक, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। संस्थापक एवं फाउंडर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि “समर्पण सेवा संस्थान का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को सेवा से जोड़ना है, ताकि मिलकर एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सके।”

“सेवा ही हमारा संकल्प, समर्पण ही हमारी पहचान” के संदेश के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad